Embroidery डिजाईन सीखे 2023

आज हम इस ब्लॉग में आपको Embroidery डिजाईन सिखायेंगे |

आजकल घर पर बैठे (Work From Home ) काम करके पैसा कमाना आसन हो गया है अगर आपको computer आता है तो बहुत सारे design course जिनमे से Graphic Design ( CorelDraw, Photoshop), Embroidery Design Course (टेक्सटाइल) ,Jewelry Design (गेहने बनाना ),Microsoft Office जैसे program शामिल है | ओर भी बहुत सारे program शामिल है |

आज इनमे से हम Embroidery में Designing कैसे करते हे वोह सीखेंगे | इस course को हमने 3 पार्ट में बनाया हे जिसमे हम part -1 आज सीखेंगे |

Part 1 – सभी tools को समजना ओर हरएक टूल्स को अच्छे से सीखना |

हर टूल्स से कैसे काम होता है ओर उनसे क्या क्या बनता है | जैसे की पत्ती ,फूल , Logo design कैसे बनेगी |

इस design course program को सिख कर आप कपड़े पर कोई भी डिजाईन बड़े आसानी से बना सकते हो जैसे की आपने देखा होगा Cap, Jeans, Sari, Dress, Kurtis, Garment, ओर किसी भी चीज का Logo बना सकते हो |

ये फोटो में पहले computer में design बना हुआ है ओर दूसरा उसके बाद purse बनाया हुआ देख सकते हो |

part 1

इस part में हम design course के अलग अलग टूल्स को सीखेंगे ओर design बनाना भी सीखेंगे |

Embroidery design course को सिखने के लिए computer में किस program की आवश्यकता होती है ?

सबसे पहले हमें design बनाने के लिए Wilcom ES चाहिए जो आपके पास होना जरुरी है | अगर नहीं हे तो उनकी साईट पर से इन्क्वायरी करके License program (Designing Course ) buy करना पड़ेगा | वैसे तो ओर भी सारे डिजाईनिंग program मार्किट में available हे लेकिन में आपको इससे सिखाऊंगा |

आजकल डिजिटल युग का जमाना हे ओर Computer पर बहुत सारा काम अलग अलग क्षेत्र में आज मिलने लगा है, उसके लिए आपको जिस में रूचि है वोह सीखना पड़ेगा |

कपडे पर Work Design Drawing करना कहा से शरु करे ?

Shirt, जिन्स, सारी के ऊपर इसतरह design work बनता है |

Wilcom डिजाईन बनाने का Computerize program है | ये प्रोग्राम में पहले आपको Computer पे design रेडी करके जो Work Machine को support करता है उसमे उस file को Convert करना होता है बाद में उसे एक pen drive के जरिये उस Convert फाइल को उसमे Copy करके  Embroidery Machine के Computer में Load करना होता है |

फिर Machine में उस design को Set करना पड़ता है उसे Set Aria कहा जाता है | जिससे Machine को चलाने में कोई दिक्कत न आये ओर Machine आसानी से चल सके | जिससे आप कई अलग-अलग तरह की डिजाईन मशीन के द्रारा बना सकते है |

अब इस Machine पर आप क्या क्या मटेरियल चला सकते हो तो आइये थोडा उन पर भी नजर डालते है | इस में आप धागा (thread), सिक्वन्स (sequence),  डोरीवर्क (code), जरी, उन आदि मटेरियल से कोई भी वर्क बना सकते है |

इस program के मेनूबार के बारे में जानते है |

wilcom में कैसे design बनाते है  चलो देखे |

में आपको सबसे सरल भाषा में ये प्रोग्राम सिखाने जा रहा हु तो आप सभी टूल्स को ध्यान से देखे समजे और सीखे जिससे आप एकदिन अच्छी तरह से सीख सखे ओर अच्छे डिजाईनर बन सके | तो आये शरु करते हे इस प्रोग्राम को समजना |

सबसे पहले आप Wilcom ओपन कर लीजिये|

तो सबसे पहले इस तरह का फ्रंट पेज ओपन हो जायेगा |

उपर जो Image दिख रहा है उसमे जो Grid दिख रहा है वोह हमे पहले Set करना होता है |

Design बनाने के लिए उसमे जो Auto start and end point दिख रहा है उसका मतलब machine work करना वहा से शरु करेगी वोह आप अपने हिसाब भी Set कर सकते है वोह में आपको आगे बताउगा |

अब हमे सबसे पहले इस पेज के सब tools को जानना है ओर समजते है की कौन सा tools क्या नाम से जाना जाता हे ओर वह क्या काम देता है |

तो आईये चलते है Next Photo में ओर मेरे ख्याल से आपको इसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना है जिससे आपको सब tools को याद करने में आसानी होगी |

  1. Stitch Bar
  2. Generate Bar
  3. Sequin
  4. Show Vertical
  5. Stitch Type
  6. Arrange
  7. Chenille
  8. Shaping
  9. Show pointer
  10. Show Travel bar
  11. Show Input Bar
  12. Show Image Toolbar
  13. Color
  14. Mirror Merge
  15. Transform
स्टिच मेनूबार में आपको धागे का view कैसा है underline, jump, grid ओर इमेज देख सकते हो |
इस मेनूबार में आप work शरु ओर बंध करने का पॉइंट ओर work में कितना धागा (count) process में देख सकते हो |
ये मेनूबार work में sequin कहा और किस तरह लगाना है वोह सिख सकते हो
यह मेनूबार साइड में जो मेनू दिया है उसे दिखाना ओर hide करना दिखाता है |
यह मेनूबार सब अलग अलग तरह के stitch pattern धागे का बुनना दर्शाता है |
यह मेनूबार design को लोक अनलोक ओर गेपिंग लेवल सिखाता है |
यह मेनूबार stitch धागे को अलग मोड़ में करने के लिए है |
यह मेनूबार दो इमेज को अलग अलग जोड़ना तोडना मर्ज करना सिखाता है |
यह मेनूबार design को कैसे चलाना हे मतलब सही पंच करना दिखता है |
यह मेनूबार सबसे खास है इसके जरिये आप पूरा design create करना सिखता है |
यह मेनूबार मे से color सेट करना होता है |
यह मेनूबार चीजो को एक लाइन करना सिखाता है |
यह मेनूबार इमेज को उलटपलट ओर घुमाना सिखाता है |

ये सब मेनूबार आपको ध्यान से देखना हे ओर अच्छे से समजना है |

Design कैसे बनाया जाता है सीखते है |

  • सबसे पहले हमें वर्क करने के लिए Aria set करना है जो Grid value में से आपको करना है एक बात ध्यान रखे की हर Machine का Aria नाप अलग अलग होता है | उनमे (250, 300, 400, cm) के हिसाब से नाप होता हे, अभी ये नाप वाली Machine ज्यादातर मार्किट में उपलब्ध है |
इसमें हम अपने embroidery work करने का साइज़ सेट करेंगे |

Aria ओर Height हमे कपडे के हिसाब से तय करना है कहने का मतलब है की आप कितने meter में काम करना चाहते है |

एक उदाहरण ले तो अगर 250 का Aria है Machine का ओर आपको 1 meter का काम करना है तो आपको 4 हेड चलाने पड़ेगे 250*4 = 1000 तो इस हिसाब से हो गया हमारा 1 meter ओर height आपको अपने कपडे के हिसाब से set करनी है |

इसमें बड़ी yellow लाइन जो दिखाया हे वोह height red लाइन एक हेड से दुसरे हेड तक का साइज़ दिखता है ओर छोटी yellow एक हेड से दुसरे हेड तक दिखता है जिसे हम Aria कहते है |
ये उदाहरण के तौर पर आप देख सकते हो |

अब हम Aria set करके design बनाते है |

READ NOW  ब्लॉग से पैसे कमायें pdf

Lesson 1

अब इस Aria के बिच में ही हमे design बनाना हे जो चोरस बॉक्स हे उसमे ही हमे design बनानी है | चोरस के बहार design जायेगा तो machine रुक जायेगा ओर head टकरा भी सकता है |

  • input A को select करके हमे सबसे पहले mouse का जो left ओर right button होता है उसका उपयोग करना है तो mouse का left button हमे एक bar click करना है उसके बाद उसके एकदम पास में ही दूसरी बार left button click करना है अब हमे थोडा उपर की साइड में थोडा cross में पत्ती का आकार बनाने के लिये mouse button का right button click करना है ओर उसके opposite सामने हमे फिर से right button click करना है फिर हमे थोडा ऊपर same process जो हमने निचे left वाला दो बार पासपास में किया था वैसे ही click करना हे फिर enter दबाना है तो हमारी पान पत्ती रेडी हो जाएगी जो आप निचे image में देख सकते है |
  • फिर जो मैने image में दिखाया है उस हिसाब से आप stitch (धागे का अंतर) कम ज्यादा कर सकते हो उसके लिए spacing के निचे जो auto spacing दिया है उसे click कर ओके करना है तो ऊपर आप set कर पाओगे ओर उसमे हम stitch count कम से कम (.40, .50, .60, .65, .70) या उससे भी ज्यादा रख सकते है | रेगुलर stitch आपको रखना है तो .60 to .80 तक रखे वोह भी आप को image से समज में आ जायेगा |
यह इमेज में आप तीनो पत्तिया अलग अलग stitch में देख सकते हो |
  • अब आप देख सकते है की मैंने कैसे यहाँ पे पान पत्ती बनाई है | ये पता input A tools से बना है और इसमें satin stitch का उपयोग हुआ है | यहाँ पे मैंने 3 पत्ती बनाई हुई है जिसमे तीनो में अलग अलग stitch कम ज्यादा करके दिया है 1 में सबसे ज्यादा है, बिच वाले पत्ती में थोड़े कम है ओर लास्ट वाले में सबसे कम है | तो इस हिसाब से आप पत्ती में कम ज्यादा stitch कर सकते है | ओर निचे दिये गये color से आप अपने हिसाब से color set कर सकते है | मैंने आपको उपर stitch कौन कौन से आते है वोह दिखाया हे तो आप जो भी stitch कपडे के ऊपर बनाना चाहते है वैसा रख सकते है |
  • पहली बार जब आप पत्ती बनाओगे तो उसका shape थोडा सही नहीं दिखेगा तो उसके लिए हमे थोड़ी practices करनी है | उसे भी हम सही कैसे करेगे वो देखते है |
इस फोटो में पहली बार जब बनायेंगे तो ऐसी टेडीमेडी बनेगी ओर उसे हमने सही करके पास में बना दी है |
  • अब उपर की image आप देखोगे सब समज में आ जायेगा की सही पत्ती कैसी दिखती है ओर गलत पत्ती कैसी दिखती है | तो हमे उसे reshape tools (shortcut के लिए H दबाये )को click करके उसे अपने हिसाब से अन्दर बहार कर सकते है ओर enter लगाते जाना है तो आपको पता चलेगा की कितना ओर सही करना है |
  • अब उसमे सब box को दिखाया गया है जो उसमें start point लिखा हुआ दिख रहा है उनसे हमेने  पत्ती बनाना start किया था और end point दिख रहा है वहा पे ख़तम किया था | start ओर end point का मतलब है की हमे machine में चलाते वक्त start कहा से करना है ओर end कहा करना है तो उस हिसाब से हम point को adjust कर सकते है |
  • Left click जो दिख रहा है उसका symbol चोरस होता है ओर right click दिख रहा है उसका गोल (round) होता है इससे क्या होता है जहा पे हमे कोना करना है वहा पे left click होगा ओर जहा पे आकर हमे गोल (round) करना है वहा पे right click करना होगा, फिर आप किसी भी प्रकार की पत्ती या फ्लावर बना सकते हो |
  • एक बात खास ध्यान में रखे आप अभी ये पत्ती input A से बना रहे हो इस tools से आपको 2 बार click एकसाथ करनी ही है ये सिंगल click से पत्ती नहीं बन सकती तो इसे ध्यान में रखे | सब tools से अलग अलग पत्तिया बनती है तो आप सबका इस्तमाल एक क बाद एक सीखेंगे |
  • अगर आप रोज एक tools की practices करेंगे तो आपको बहुत ही जल्द पत्ती बनाना आ जायेगा | आपको रोज different type इस tools से पत्ती बनानी है |
  • input A से बनी पत्तियों का कुछ image में आपको नीच दे रहा हु |
Input A से बनी हुई अलग अलग पत्तिया
  • Input B tools से कुछ इसतरह का different mirror वर्क जैसा हम बनाते सकते है | जिसमे बिचमे आपने कही बार glass का किया काम देखा होगा |
  • तो उपर image आप देखोगे की mirror कैसे बना है | सबसे पहले आपको round बनाना है जितना आप को mirror size चाहिए उतना ellipse tools का इस्तमाल करके |
  • फिर जहा पे start point दिखाया है वहा mouse से left click करके start करना है फिर अन्दर जो round दिख रहा है उससे छूती हुई लकीर खीच के जहा end point दिख रहा है वहा पे left click करना है फिर आगे लकीर को सामने की साइड में ले जा के वहा पे left click करना है फिर निचे लकीर को लाके जहा start किया था वहा पे left click करना है ओर एक बार enter लगाना है फिर same वैसे ही दुबारा वैसे ही चलके round उसके उपर ही करना है ओर ख़तम जहा end point दिख रहा है वहा पे करना है फिर enter लगाना है तो आपका mirror complete हो जायेगा |
  • ये प्रोसेस 2 बार करनी होती है तब जाके आपका mirror बनेगा |
  • Complex Fill 3 क्रम का option है तो चलो वोह कैसे काम करता है देखते है |
  • इस से हम किसी भी तरह की पत्ती बना सकते है | आगे हमने input A में 2 बार click करके पत्ती बनाया था वैसे इसमें नहीं बनेगा इसमें हम एक ही बार click करते हुए आगे बढ़ेगे ओर जैसा चाहे वेसा पत्ती का आकार हम दे सकते है | निचे दिए गए image से सीखते है |
READ NOW  Embroidery डिजाईन फ्री में सीखे -New 2023
इस टूल्स से एक बार क्लिक करके पत्ती बना सकते है |
  • ये सारी पत्तीया complex fill से बनाई गई है | इस tools से आप जिस आकार में पत्ती बनाना चाहते हो वेसी बना सकते हो | उसमें stitch का एंगल आप जेसा रखना चाहते हो वेसा भी रख सकते हो जो मैने उपर आपको दिखाया है | जहा आपको कोना देना है वहा पे आपको left click करना है ओर जहा आपको गोलाई करना है वहा आपको right click करना है वोह में आगे भी आपको बता चूका है |

इन सब प्रक्टिस सबसे important हे जितना आप प्रक्टिस करोगे उनता जल्दी आपको result मिलेगा | पत्ती बनाने के बाद हमे start and end point निचे मिला देना है जैसे मैंने पिक्चर में दिखाया है वैसे | तो ये हुआ complex fill का काम अब चलते है next tools की ओर |

Shaping सुधार ने के लिए शार्टकट key H press करना होगा |

Note : input A ओर complex fill से ही सारी पत्ती ओर flower बनाये जाते है इस बात को आप ध्यान में रखे | तो इन दोना tools का सबसे ज्यादा प्रक्टिस चालू रखे |

हम इस प्रोग्राम में जो regular tools इस्तेमाल होते है उस पर ही ज्यादा ध्यान देगे क्यूंकि सब tools को समजने में आप confuse हो जाओगे ओर कुछ tools के लिए machine भी different आती है तो आप परेशान ना हुए | जो में सिखा रहा हु इसे आप शत प्रतिशत सीख जाओगे ओर काम भी कर पाओगे |

  • fusion fill ओर complex fill दोनों का काम सिमिलर ही है जैसे आप complex fill से पत्ती बना रहे हो वैसे ही fusion fill से भी बनेगा थोडा बहुत ही फर्क है तो अब हम आगे वाले tools की ओर बढ़ेगे |
  • Lettering tools : इस tools हम कुछ भी लिखना चाहते हे तो लिख सकते है |
  • तो पहले आपको इस tools को select करना है फिर लिखना है फिर enter दबाना है स्क्रीन पर आपको enter दबाने के बाद कुछ दिखेगा नहीं इसलिए आपको keyboard से G दबाना है फिर आपका लिखा हुआ दिखने लगेगा |
  • इस tools से आप logo जो आपने jeans, cap ओर t-shirt पर देखा होगा वोह इस tools की मदद से बना होता है |

अब पत्ती तो बनाना हम सीख गए अब डाली (लकीर ) कैसे बनती है वोह सीखते है |

  • Input C : ये tools से हम डाली ( लकीर ) या आप run भी बोल सकते हो वोह बनायेगे | वैसे तो डाली कई प्रकार की बनती है वोह में आगे आपका समजाता जाऊंगा | ये एक ऐसा tools है की इससे हम डाली की जाड़ाई कम ज्यादा कर सकते है |
  • इस tools के ऊपर राईट click करना है तो वोह option open हो जायेगा जाहा पे आप set कर सकते हो | और stitch भी कम ज्यादा कर सकते है | जो आप निचे image में देख पाओगे तो ये काम है input c का |
इस Run की साइज़ आप छोटी बड़ी अपने हिसाब से कार सकते हो |
  • Run : डाली (run) बनाने के लिए ये tools काम आता है | इस tools से हम कई सारी डाली बनाके उनपर पत्ती जोड़ सकते है तो run इस काम में आता है |
  • डाली (run)को हम अलग अलग length में रख सकते है | minimum 2.5 जो regular है फिर आप 3,4,5,6,7 जेसे run की length रख सकते है | जितना run छोटा ओर regular होगा उतना ही machine speed से चलेगा ओर production भी बढेगा | अगर production कम आता है तो आपको machine का benefit कम मिलेगा तो इस बात का ध्यान रखे |
  • तो मैने निचे image में सब आपको दिखाया है वैसे आपको set करना है | variable run में आप length 1.5,2,2.5 वैसे ऊपर निचे set करके रख सकते है | ये रखने से हमारा machine अच्छे से टाका पकड़ेगा ओर finishing भी अच्छा आएगा | जैसे आपने देखा होगा की कोई अच्छी सिलाई ओर उसकी सही पकड़ | तो आप variable run का भी उपयोग कर सकते हो |
इसमें आपको सब अलग अलग लम्बाई में run दिखेगा |
  • Triple Run :  का मतलब है की ये run 3 बार एक ही टांके के ऊपर चलता है इसलिए इसे triple run कहा जाता है | हमे किसी work में अगर डाली (run) को थोडा जाडा करना है तो इस run का उपयोग होगा |
  • इसमें आप run को 3,5,7,9 count के हिसाब से चला सकते हो | ओर ऊपर मैने जैसे बताया है की variable run के बारे में वैसे इसमें भी आप set कर सकते हो |
ये run एक टांके से दुसरे टांके तक 3 बार चलता है |
  • Motif Fill :  motif रन से हम अलग अलग type की motif ले सकते है और अगर हमें अपने हिसाब से कोई नई motif चाहिए तो बना भी सकते है |
  • motif का size X ओर Y हम अपने हिसाब से रख सकते है ओर spacing भी set कर सकते है | निचे मैने image में सब detail दिया है उसमे हर motif का नाम उसकी size, उसकी patent ओर spacing सब दिखाया है आप देख सकते हो |
  • अब हम एक ओर image से समजेंगे की न्यू motif को बनाया कैसे जाता है |
READ NOW  rose cookies रेसिपी हिंदी में जाने pdf 2023
इस टूल्स से कई अलग प्रकार के मोटिफ बन सकते है |
  • Back stitch : ये stitch दिखने में zigzag जैसा लगता है | ये stitch से design का लुक ओर अच्छा कर सकते है | back stitch को आप छोटा बड़ा या जाड़ा भी कर सकते हो वोह में निचे image में आपको दिखा रहा हु |
  • जैसे की निचे दी गई image में से आपको पता चल जायेगा की कैसे तीनो अलग अलग back stitch बनाई गई है | जाडा करने के लिए आप strokes का इस्तेमाल करो उनसे 5 run तक हो सकता है जो दिख रहा है |
इसमें तीनो अलग साइज़ और लम्बाई की दी गई है |
  • Stem stitch : ये stitch back stitch से थोडा सा जाड़ा होता है इसमें भी उसीतरह setting अपने हिसाब से कर सकते हो | इसका thickness भी कम ज्यादा कर सकते है |
  • मैने निचे image में सब अलग अलग setting करके दिखाया है एक में spacing बढाया है तो एक में triple run दिया है तो वैस आप सब setting कर सकते है जैसे आपको चलाना हो | ये stitch से design का लुक बढ़िया हो जाता है अगर आपको stitch बढ़ने में कोई problem ना हो तो |
इसमें तीनो प्रकार की stitch ओर space दी गई है |
  • Manual and Triple Manual : इन दोनों tools को हम साथ में समज लेते है | ज्यादातर manual tools single sequin को अपने तरीके से जोड़ने के लिए उपयोग होता हे |
  • design बनने के last में lock लगाने क लिए काम में भी आता है जिससे design ख़तम होने पर धागा वहा से खुल न जाये जैसे हम हाथ से खुछ सिलते हे ओर आखिर में lock करते है वैसे |
  • Triple manual का भी same process है | आप निचे दी गई image में देख सकते हो मैने जो रेड color से star बनाया हे उसे Lock कहते है |
  • manual से मैंने जो sequin जोड़ा है लेकिन ये tools से sequin जोड़ने में हमारा टाइम ज्यादा वेस्ट होता है | में आपको sequin का सरल रास्ता आगे दिखाउगा जिससे आप आराम से sequin जोड़ सकते है |
sequin work design on computer
sequin work किया हुआ design
  • Circle / Star and Ring : ये तीनो tools को मैंने एक साथ ही दिखा दिया है | ये सब tools में भी stitch कम ज्यादा कर सकते है | ओर तीनो कैसे दीखते है वोह भी मैंने निचे image दिखा दिया है तो ये सब आप कोई भी flower में इस हिसाब से उपर रख सकते हो |

यहाँ पर हमने पत्ती बनाना सिखा ओर वोह कौनसे tools से बनती है उसमे कौनसा stitch डाला है किस type की बनती है वोह सब सिखा |

डाली (run) कौन कौनसी होती  है किस type की होती है ये सब भी देखा |

अब हम निचे image में flower बनाना सीखेगे और अलग अलग stitch में बनायेगे ताकी आपको stitch के बारे में भी पता चल जाये | तो next image में देखते हे की कैसे flower बनाए जाते है | flower बनाने के लिए आपको mirror merge tools का उपयोग करना है |

Flower pattern

  • एक ओर image से समजते है सब stitch के बारे में | तो मैंने निचे दिये गई image में clear दिखाया है लिख कर भी ओर उनका toolbar का image भी देकर | अब आपको समजने में ओर सिखने में आसानी होगी | इस image को आपको खास याद करना है ओर practices भी करना है |
  • निचे image में मैंने एक जैसे 2 पत्ती की 2 लाइन बनाई है | जिसमे पहली लाइन की सब पत्तिया input A से बनाई गई है ओर दूसरी लाइन की पत्तिया complex fill से बनाई गई है क्यूंकि निचे दिखाए गए tools में कई पत्ती input A से ही बनेगी ओर कई पत्ती complex fill से ही बनेगी | जहा input A का उपयोग होगा वहा पे complex fill नहीं चलेगा ये आपको याद रखना होगा |

Example : coil ओर contour दोनों पत्ती input A से बनी है वोह आप complex fill से नहीं बना पाओगे |

मैने दोनों tools से बनी हुई सब पत्तिया सब अलग अलग stitch में निचे दी है जो आप देख सकते हो |

सभी अलग टूल्स से बनी हुई पत्तिया इसमें दिखने को मिलती है |

तो यहाँ पे हमारा Lesson 1 पूरा होता है| इसके बाद Lesson 2 में हम पूरा design कैसे बनता है ओर वोह कैसे machine में सेट किया जाता है वो सीखेंगे |

Shortcut key For Every Tools List

  • zoom – Z
  • ZOOM OUT  – SHIFT  Z
  • GROUP  –  CTRL  G
  • UN GROUP  –  CTRL  U
  • FULL SEE DESIGN  – F2
  • LOCK – K
  • UNLOCK – SHIFT  K
  • DESIGN TRUE VALUES  – T
  • STITCH HIDE  – S
  • SHOW OUTLINE  – L
  • NIDDEL POINT   – KEYBOARD (.)
  • SHOW JUMP  –  SHIFT   C
  • SEQUENCE  –  SHIFT  F
  • BULK SEQUENCE  – Q
  • GRID  –  SHIFT  G
  • SHOW BITMAP (SCAN IMAGE)  –  D
  • CUT  – CTRL  C
  • PASTE  –  V
  • DESIGN COMPUTER ME CHALANE K LIYE  –  SHIFT R
  • EK SATH SEQUENCE DALNE K LIYE  –  Q
  • INPUT A  –  SHIFT  A
  • JUMP CHECK  –  SHIFT  J
  • REPEAT CHECK  –  W
  • AFTER LETTERING SHOWING   –  ENTER G
  • RESHAPE  –  H
  • SELECT OBJECT  –  O
  • STITCH EDIT  –  E

इस course को बनाने के लिए हमने बहुत मेहनत की है तो आप अच्छे से इसे सीखे ओर पैसा कमाए आजकल ऑनलाइन भी design बनाने का काम मिल रहा है तो इस part को सीखे ओर अगले part का इन्तजार करे |

अगर कुछ भी सिखने में दिक्कत आती है तो आप हमें निचे comment बॉक्स में सवाल जवाब करे |

अब आगे मिलते है part-2 में …

Conclusion

इस Design Course -Embroidery डिजाईन सीखे program को सिख कर आप कपड़े पर कोई भी डिजाईन बड़े आसानी से बना सकते हो जैसे की आपने देखा होगा Cap, Jeans, Sari, Dress, Kurtis, Garment, ओर किसी भी चीज का Logo बना सकते हो |

FAQ-Design Course -Embroidery डिजाईन

Is embroidery business profitable?

Design Course -Embroidery डिजाईन फ्री में सीखे

जी हा बिलकुल प्रॉफिट वाला business है |एम्ब्रायडरी डिजाईन बनाकर ओर एम्ब्रायडरी मशीन लगाकर भी अपना खुद का new business किया जा सकता है |

How much income from embroidery work?

ये एक ऐसा business है जिसमे आप 500 से लेके 3000,5000 भी डिजाईन का ले सकते हो computer में डिजाईन बनाकर और अगर हैण्ड से एम्ब्रायडरी बनाना आता है तो आप मन चाहे पैसे मांग सकते हो |

2 thoughts on “Embroidery डिजाईन सीखे 2023”

  1. Hlo muje embroidery designe ki puri knowledge hai aur Mujhe embroidery software willcome bhi pura Aata Hai kya aap mujhe kuch online kaam de sakte hain embroidery designer ka online kam work home mil sakta hai mujhe please help me I need this work

    Reply

Leave a Comment